Posts

ZINDAGI KI RAH

ए जिंदगी तू कितनी अजीब है कहीं सरल तो कहीं कठिन है  राह में तेरे बिखरे घनेरे कांटे हैं  हो रहे पैरों में तेरे कितने छाले हैं हर कदम तेरे इम्तिहान की घड़ी है  सम्भल, ज़िन्दगी बेड़ो से तू जड़ी है सुख और दुख दोनों की कड़ी है देखना तुझे तू किस ओर खड़ी है ना थम ना थक तुझे सीधे ही चलना है क्योकि... तलाश तुझे एक बड़ी मंजिल की है ।

DUKHI MAN

बहुत समझाया उसे पर मन उसका चंचल है नहीं समझ उसे अभी जा रहा वो गलत राह है बस में नही वो खुद के  किसी की सुनता भी नही है  इसी चिंता से आज दु:खी हुआ बेचारा मेरा मन है।

BAIRAN NAYAN

 ना जाने क्या हो गया बादल का रुख बदल गया बारिश आंखों से हो गई चांद प्रेम का ओझल हो गया। उगता सूरज कही खो गया किरणों का दम घुट गया अँधियारो में नयन बैरन हुई मेरा दिल टूट बिखर गया।

PYAR PAR KAFAN

 नींद से दोस्ती टूट गई  तारों से नाता जुड़ गया रात अंधेरों में गुम हो गई  सुनसान सड़क आजाद हो गई, बतियाँ सारी दफन हो गई पत्र प्रेम का खूनी हो गया खुशियां कोसो दूर चली गई कहानी ही प्यार की कफ़न हो गई।

BESAHARA

पल पल बढ़ती दूरियां राह अनजान लगने लगी जब साथ उसका छूटा  दुनिया सुनसान लगने लगी बेसहारा बना दिल मेरा आवारा मैं भटकने लगी नाम से कोसो दूर  बदनामी के गले लगी जो कुछ था मेरा सब लुटा बैठ रोने लगी लेने वाला  यूँ हंस आगे चला मैं बस उसे देख खुद को कोसने लगी। स्वरचित

SUCCHI CHAHAT

 चाहत वो है  जो हजारों बार होती है ,  और नई चाहत की उम्मीद लगाए  आगे बढ़ती जाती है   और पिछला भुला दी जाती है  सच्ची चाहत वो नही  जो भूला दी जाए   ये तो वो है  जिसे एक दुल्हन सी सजा  हमेशा अपने मन रूपी मंडप में बैठा  जीवन का एक हिस्सा बना  ज़िन्दगी निर्वाह की जाती है   परवाह नही  कि  जो तुम्हारी सच्ची चाहत हो   वो तुम्हे भी उतना ही चाहे   जितना कि तुम   पर हाँ  तुम्हारी उसके प्रति वफादारी   एकाग्रता की तरंग   जरूर उसे तुम्हारी तरफ खिंच लाएगी ।

BITA JAMANA

 जमाना बित गया  तुमसे मिले, और तुम कहते हो  कल ही तो मिले थे,  ना चाहो मिलना  तो कोई अंकुश नही,  पर हाँ  इस कदर रोज रोज के,  ना मिलने के बहाने बनाना तुम्हे शोभा नही देता, क्या तुम भूल गए वो दिन जब मुझसे मिलने के लिए छोटे बड़े सारे बहाने बनाते थे, और मैं बिना मना किये  बिना कुछ पूछे,  कुछ ना कहते हुए , तुम्हारे पास एक पल में दौड़ी चली आती थी, उस पल को  तकती मेरी आँखें  अब पथरा सी गई है  और तुम लगातार कहे जा रहे हो  कल ही तो मिले थे कल ही तो मिले थे। स्वरचित